हाथरस। वोटर चेतना महाअभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने आज पार्टी द्वारा आवंटित अपने बूथ संख्या 301 एवं सदर विधायक अंजुला माहौर द्वारा पार्टी द्वारा आवंटित बूथ संख्या 267 पर जाकर मतदाताओं से संवाद किया तथा नए मतदाताओं से वोट बनवाने का आग्रह किया तथा बड़ी संख्या में वोटों को बनवाया गया।
उनके साथ में बूथ संख्या 301 पर बूथ अध्यक्ष सौरभ कश्यप, डॉ. लक्ष्मीनारायण कश्यप, रमन माहौर एवं बूथ संख्या 267 पर मोहित उपाध्याय, दिलीप चैधरी, अरुण उपाध्याय, हरीश सेंगर, दंबेश चक, भूपेंद्र कौशिक, जितेंद्र शर्मा जीतू,मोहित उपाध्याय आदि उपस्थित थे।
इधर वोटर चेतना महाअभियान के अंतर्गत नये वोट बनवाने हेतु बागला इंटर कॉलेज पोलिंग स्टेशन पर बूथ कैम्प पर लोगों से मुलाकात कर नये वोट बनवाने के लिए प्रोत्साहित किया एवं बीएलओ से जानकारी ली। इस अवसर पर भाजपा की क्षेत्रीय मंत्री डौली माहौर, पूर्व उपाध्यक्ष अनु. मोर्चा बासुदेव माहौर, शक्ति केन्द्र संयोजक मुबीन अहमद खान, बूथ अध्यक्ष दीपक माहौर, यावर अहमद आदि मौजूद थे।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।